बिश्नोई को ड्रॉप करने से उनका आत्मविश्वास गिरेगा: अभिनव

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (वार्ता) पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद का मानना है कि अच्छी फॉर्म में चल रहे रवि बिश्नोई को ड्राप करने से उनका आत्मविश्वास प्रभावित होगा। एक टाइमआउट शो में अभिनव मुकुंद ने कहा, “मैं यश राज को खिलाने के फ़ैसले से पूरी तरह सहमत नहीं हूं, क्योंकि मेरा मानना है कि आईपीएल में लंबे समय तक सफल रहने वाली टीमों ने अपने गेंदबाज़ों या भारतीय खिलाड़ियों का एक मजबूत कोर बनाए रखा है। और ख़ासकर जब रवि बिश्नोई ने अच्छी गेंदबाजी की है। अगर आप उन्हें किसी दूसरे लेग स्पिनर के लिए बाहर करते हैं, तो इससे उनका आत्मविश्वास बुरी तरह प्रभावित होगा।”
पंजाब किंग्स के खिलाफ पुंजा आरआर के सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने चार विकेटों में से दो 
विकेट लिए।

बिश्नोई इस सीजन आरआर में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ आईपीएल 2025 के खराब दौर के बाद आए थे, जहां उन्होंने 11 पारियों में नौ विकेट लिए थे और उनकी इकॉनमी रेट 10.83 रही थी। हालांकि, इससे पहले आईपीएल में उनके कई शानदार सीजन रहे थे- 2020 में अपने पहले सीजन से लेकर 2024 तक उन्होंने क्रमशः 12, 12, 13, 16 और 10 विकेट लिए थे, जबकि उनकी इकॉनमी रेट 7.37, 6.34, 8.44, 7.74 और 8.77 रही। उनके 44 टी-20I मैचों में से 37 मुक़ाबले 2022 से 2024 के बीच आए हैं। और फिर उनका प्रदर्शन गिर गया।

उल्लेखनीय है इस सीजन की शुरुआत में बिश्नोई ने कहा था, “पिछला सीज़न मुश्किल था। लेकिन मैंने अपनी प्रक्रिया पर टिके रहने की कोशिश की। मेरी एक कमजोरी थी- अगर मेरी लेंथ गलत होती थी तो मुझे चौके-छक्के पड़ते थे। मैं उसी को सुधारने की कोशिश कर रहा था। मैंने पूरा घरेलू सीजन खेला और अपनी लेंथ को बेहतर करने पर काम किया। सही लेंथ पर गेंद डालने से बल्लेबाज़ों के लिए मुश्किल हुई, आज भी जब मैंने अधिक फुल गेंद डाली तो मार पड़ी। मानसिक, तकनीकी और शारीरिक, मैंने तीनों पहलुओं पर काम किया। ऑफ-सीजन में, मैचों के बीच और घरेलू क्रिकेट में मैंने शारीरिक मेहनत भी की।”

.....

Next Post

रवि राज और देवांश बिष्ट के शानदार खेल से श्याम लाल कॉलेज सेमीफाइनल में

Wed Apr 29 , 2026
नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (वार्ता) रवि राज और देवांश बिष्ट ने क्रमशः बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्याम लाल कॉलेज को शिवाजी कॉलेज पर 128 रनों की बड़ी जीत दिलाई और टीम को दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन द्वारा आयोजित खेलो डीयू क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचाया। […]

You May Like