रवि राज और देवांश बिष्ट के शानदार खेल से श्याम लाल कॉलेज सेमीफाइनल में

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (वार्ता) रवि राज और देवांश बिष्ट ने क्रमशः बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए श्याम लाल कॉलेज को शिवाजी कॉलेज पर 128 रनों की बड़ी जीत दिलाई और टीम को दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन द्वारा आयोजित खेलो डीयू क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्याम लाल कॉलेज की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। जवाब में शिवाजी कॉलेज की टीम 10 ओवरों में 76 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के लिए रवि राज (78, 36 गेंद, 4×6, 10×4), आयुष पंचाल (53, 30 गेंद, 2×6, 6×4), पारस जैसवाल (34, 9 गेंद, 2×6, 5×4) और आर्यन शर्मा (23, 14 गेंद, 1×6, 3×4) ने अच्छी बल्लेबाजी की, जबकि देवांश बिष्ट (2-0-3-5) और संदीप (3-0-26-2) ने बेहतरीन गेंदबाजी की।

इससे पूर्व के मैच में श्याम लाल कॉलेज ने श्री अरबिंदो कॉलेज को 4 विकेट से हराया था। इस मैच में अस्मित (31), रवि राज (2/8) और संदीप (2/21) ने विजेता टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया।
पहले दौर के मुकाबले में श्याम लाल कॉलेज (मॉर्निंग) ने एसएलसी (ईवनिंग) को 7 विकेट से हराया था। विजेता टीम के लिए आयुष पांचाल (24), विनय नेगी (18) और अनिर्बान घोष (17) ने बल्लेबाजी में तथा संदीप (2/18) ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया।

.....

Next Post

जिंदा महिला को सरकारी सिस्टम ने बताया मृत, ​मैं जिंदा हूं! कलेक्ट्रेट पहुंचकर महिला ने प्रशासन को दिखाया अपना वजूद

Wed Apr 29 , 2026
विदिशा। विदिशा जिले की शमशाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम कोलवा में एक जीवित महिला को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया. इस गंभीर त्रुटि के चलते महिला को योजनाओं का लाभ बंद हो गया है. ग्राम कोलवा निवासी प्रीति बाई अपने पिता प्रेम सिंह के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं और […]

You May Like