जिंदा महिला को सरकारी सिस्टम ने बताया मृत, ​मैं जिंदा हूं! कलेक्ट्रेट पहुंचकर महिला ने प्रशासन को दिखाया अपना वजूद

विदिशा। विदिशा जिले की शमशाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम कोलवा में एक जीवित महिला को सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित कर दिया गया. इस गंभीर त्रुटि के चलते महिला को योजनाओं का लाभ बंद हो गया है.

ग्राम कोलवा निवासी प्रीति बाई अपने पिता प्रेम सिंह के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचीं और इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उनके पति का निधन हो गया था. समग्र आईडी में संशोधन के दौरान गलती से उनके पति के स्थान पर उन्हें ही मृत दर्ज कर दिया गया और उनका नाम सूची से हटा दिया

अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा

प्रीति बाई ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि वह जीवित हैं, इसके बावजूद सरकारी दस्तावेजों में उन्हें मृत दिखाया जाना बेहद कष्टदायक है. उनके पिता प्रेम सिंह ने भी प्रशासन से इस मामले में जल्द कार्रवाई करने की अपील की है.

सरकारी दस्तावेजों में हुई इस गलती के कारण प्रीति बाई को विधवा सहायता राशि सहित अन्य सरकारी सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं हैं.

वहीं, अधिकारियों ने इस मामले की जांच कर नाम सही करने का आश्वासन दिया है. अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर लापरवाही को कितनी जल्दी सुधारता है और पीड़िता को उसका हक कब तक मिल पाता है.

Next Post

भारतीय गोल्फ के दिग्गज और पूर्व इंडियन ओपन चैंपियन विजय कुमार का निधन

Wed Apr 29 , 2026
लखनऊ, 29 अप्रैल (वार्ता) भारतीय पेशेवर गोल्फ के दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व इंडियन ओपन चैंपियन विजय कुमार का मंगलवार को उनके गृह नगर लखनऊ में 57 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 2002 के इंडियन ओपन के विजेता और चार बार के ‘ऑर्डर ऑफ़ […]

You May Like