मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी ने अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘अवारापन 2’ के टलने की सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी यह फिल्म किसी भी टकराव से पीछे नहीं हटेगी और पूर्व निर्धारित तिथि 14 अगस्त को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
सनी देओल की फिल्म से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाबला
फिल्म इंडस्ट्री में यह चर्चा थी कि सनी देओल की फिल्म से टकराव टालने के लिए मेकर्स रिलीज डेट बदल सकते हैं। लेकिन इमरान हाशमी के इस खुलासे के बाद यह साफ हो गया है कि 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों के बीच सीधा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
ट्रेलर रिलीज को लेकर भी सामने आया अपडेट
फिल्म की रिलीज डेट पक्की करने के साथ ही अभिनेता ने इसके ट्रेलर को लेकर भी बड़ा अपडेट साझा किया है। मेकर्स जल्द ही एक भव्य कार्यक्रम में इसका ट्रेलर लॉन्च करने वाले हैं, जिससे फैंस का उत्साह और अधिक बढ़ गया है।

