
नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) की 62वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक में बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के. सदाशिव मूर्ति ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शेयरधारकों को संबोधित किया। इस दौरान कंपनी के निदेशक मंडल के सदस्य भी मौजूद रहे। वार्षिक आम बैठक में कंपनी के कार्य निष्पादन, प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विषयों तथा भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की गई।
