इंस्टाग्राम फ्रेंड रिक्वेस्ट के जाल में फंसा युवक हुआ ठगी का शिकार

इंदौर: सोशल मीडिया के जरिये ठगी करने वाले गिरोह को तेजाजी नगर पुलिस ने धर दबोचा है. आरोपियों ने एक युवती के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई और युवक से दोस्ती कर उसे बायपास पर मिलने बुला लिया. वहां उसे डरा-धमकाकर अकाउंट से 50 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए. पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर तीनों की पहचान कर सोमवार देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

तेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम ने बताया कि लवकुश कॉलोनी निवासी राहुल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान प्रिया ठाकुर नाम की युवती से हुई थी. लगातार चैटिंग के बाद युवती ने मिलने के लिए बायपास के सुनसान इलाके में बुलाया. वहां तीन युवक पहले से मौजूद थे पंकज पुत्र सुंदरलाल खातकर निवासी लसूडिया, यश पुत्र सोलंकी निवासी निरंजनपुर और विजेंद्र धरीधक्ष गुप्ता, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है.

तीनों ने राहुल को डराकर तुरंत ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिये 50 हजार रुपए ले लिए, पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस उनके पास से एक बाइक, मोबाइल और नकदी बरामद कर चुकी है. जांच अधिकारी के मुताबिक, विजेंद्र उत्तर प्रदेश का और पंकज बेतूल का रहने वाला है. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि उन्होंने इसी तरीके से और कितने लोगों को निशाना बनाया है.

Next Post

भोपाल में दवा कारोबारी के घर और ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

Tue Sep 2 , 2025
अशरफ अली भोपाल: राजधानी के एयर पोर्ट रोड स्थित पंचवटी क्षेत्र में आयकर विभाग की टीम ने दवा और मैडिकल उपकरण के कारोबारी राजेश गुप्ता के आवास पर मंगलवार सुबह छापा मारा। यह छापा कारोबारी गुप्ता ब्रदर्स द्वारा टैक्स चोरी की आशंका में डाला गया है। सुबह कार्रवाई की जानकारी […]

You May Like