गुवाहाटी में सीएम डॉ. यादव और हेमंत बिस्वा सरमा की भेंट, वन्यजीव आदान-प्रदान व टेक्सटाइल निवेश पर हुई अहम चर्चा

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने असम प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच मध्यप्रदेश और असम के बीच वन्य जीवों के आदान-प्रदान को लेकर सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए इसे दोनों राज्यों के सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि मध्यप्रदेश में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के काल से ही महेश्वरी और चंदेरी साड़ियों जैसे उत्कृष्ट रेशमी वस्त्रों को प्रोत्साहन देने की समृद्ध परंपरा रही है।

मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित वस्त्र मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन में उन्होंने मध्यप्रदेश के टेक्सटाइल सेक्टर की अपार संभावनाओं, निवेशक-फ्रेंडली नीतियों और उद्योग विस्तार पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि आगामी टेक्सटाइल मेले में मध्यप्रदेश स्टेट पार्टनर के रूप में सहभागिता करेंगे।

Next Post

मिनियापोलिस में कस्टम अधिकारी की गोली से महिला की मौत, सरकार ने कहा आत्म-रक्षा, विपक्ष ने हत्या करार दिया

Thu Jan 8 , 2026
मिनियापोलिस, 08 जनवरी (वार्ता) अमेरिका के इमिग्रेशन एंड कस्टम्स (आइस) विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को मिनेसोटा राज्य के मिनियापोलिस में अधिकारियों को कार से कुचलने की कोशिश कर रही एक महिला को गोली मार दी। होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने जहां महिला को ‘दंगाई’ करार देते हुए आरोप लगाया […]

You May Like