दतिया में मंदिर और मकान पर गिरी बिजली:महिला घायल, तेज बारिश हुई

दतिया। जिले में लंबे अंतराल के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी, वहीं आकाशीय बिजली गिरने की दो घटनाओं ने क्षेत्र में दहशत फैला दी। दोनों ही घटनाएं भांडेर तहसील के बेरछ गांव में हुई।

पहली घटना सुबह 10:30 बजे की है, जब गांव बेरछ में आकाशीय बिजली ग्रामीण पेच सिंह दोहरे के मकान पर गिरी। हादसे में उनकी पत्नी सुमित्रा दोहरे (48) गंभीर रूप से झुलस गईं। बताया गया कि उनका एक पैर बुरी तरह जल गया, जबकि मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। घायल महिला का इलाज भांडेर अस्पताल में जारी है। करीब आधे घंटे बाद, सुबह 11 बजे, गांव के ही हनुमान मंदिर पर भी बिजली गिरने की दूसरी घटना हुई। मंदिर के पत्थर टूटकर दूर-दूर तक बिखर गए। हालांकि, इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

*मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट*

मौसम विभाग ने जिले में दिनभर और रात के समय तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और खुले इलाकों में खड़े होने से बचें।

Next Post

रूसी सेंटर ग्रुप के हमले में 385 यूक्रेनी सैनिकों की मौत

Tue Sep 2 , 2025
माॅस्को, 02 सितम्बर (वार्ता) रूसी रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि रूसी सुरक्षा बलों के ‘सेंटर’ समूह के हमले में पिछले 24 घंटे में 385 यूक्रेनी सैनिक मारे गये हैं। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस हमले में यूक्रेनी सशस्त्र बलों को 385 सैनिकों, पांच बख्तरबंद लड़ाकू […]

You May Like