ट्रेन में मोबाइल छीनने के प्रयास में यात्री को चाकू मारा

मक्सी: इंदौर से देवास के बीच रणथंभौर एक्सप्रेस के एस-5 कोच में एक यात्री से मोबाइल छीनने के प्रयास के दौरान बदमाश ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना बुधवार सुबह की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार यात्री कमल सत्यनारायण पारिख (33) ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति उनका मोबाइल लेकर भागने लगा। यात्री के जागने पर उन्होंने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाश ने मोबाइल फेंक दिया और यात्री पर चाकू से वार कर दिया।

घटना में घायल कमल सत्यनारायण पारिख को उपचार के लिए देवास के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी जीआरपी को दी गई है। बताया गया कि वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

Next Post

ब्रांडेड बोतलों में नकली शराब बेचने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Wed Sep 16 , 2026
सतना : शहर में आबकारी विभाग ने डिकॉय ऑपरेशन चलाकर ब्रांडेड विदेशी शराब की खाली बोतलों में संदिग्ध तरल भरकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है.मामले में डिलीवरी एजेंट सुनील कुशवाहा और कथित मास्टरमाइंड जितेन्द्र कुमार साह उर्फ रवि (निवासी घूरडांग) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. […]

You May Like