ब्रांडेड बोतलों में नकली शराब बेचने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

सतना : शहर में आबकारी विभाग ने डिकॉय ऑपरेशन चलाकर ब्रांडेड विदेशी शराब की खाली बोतलों में संदिग्ध तरल भरकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है.मामले में डिलीवरी एजेंट सुनील कुशवाहा और कथित मास्टरमाइंड जितेन्द्र कुमार साह उर्फ रवि (निवासी घूरडांग) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोबाइल पर ऑर्डर लेकर नामी ब्रांड की बोतलों में मिलावटी शराब सप्लाई की जा रही है. इस पर टीम ने ग्राहक बनकर सिमरिया चौक के पास जाल बिछाया. जैसे ही डिलीवरी एजेंट ब्रांडेड महंगी बोतल देने पहुंचा सादे कपड़ों में तैनात आबकारी उपनिरीक्षक संजय साकेत व टीम ने उसे दबोच लिया.

बोतल की प्रारंभिक जांच में तरल संदिग्ध, तैलीय और सूक्ष्म कणों से युक्त पाया गया, जिसे पुष्टि के लिए एफएसएल जांच हेतु भेजा गया है. एजेंट की निशानदेही पर देर रात घूरडांग में दबिश देकर मुख्य आरोपी जितेन्द्र को भी गिरफ्तार कर लिया गया. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) और 49(क) के तहत केस दर्ज कर पड़ताल कर रही है.

Next Post

NH-39 पर बड़ा हादसा

Wed Sep 16 , 2026
सिंगरौली :देवसर बाजार स्थित जनपद गेट के सामने बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी, चालक सूरज साकेत, निवासी ग्राम डोढकी, घायल। मौके पर पहुंचे पटवारी अनुभव त्रिपाठी घायल को तत्काल CHC देवसर पहुंचाया गया स्वास्थ्य स्थिति सामान्य बताई जा रही है। शराब के नशे में बाइक चलाने की बात सामने […]

You May Like