
जबलपुर। सुहागी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण आश्रम में संत समागम एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री राम जानकी जनकल्याण समिति एवं आश्रम की पीठाधीश्वर महंत साध्वी सवितादास माताजी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आमंत्रित जगद्गुरु स्वामी नरसिंह देवाचार्य महाराज सहित संत-महंतों एवं ब्राह्मणों का शाल श्रीफल एवं पुष्पहारों से स्वागत सम्मान किया, संत पूजन के पश्चात उपस्थित संत-महंतों को आश्रम द्वारा संचालित धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान महंत साध्वी सवितादास माताजी ने मंदिर पूजन एवं संचालन व्यवस्था के लिए महंत राजेश तिवारी उर्फ़ राजेश्वरानंद महाराज को दायित्व सौंपा, साथ ही उन्होंने वसीयत के माध्यम से मां रेवा कॉलोनी सुहागी स्थित राम-जानकी मंदिर के संपूर्ण संचालन देखभाल एवं व्यवस्था का अधिकार भी उन्हें प्रदान किए जाने की घोषणा की, समारोह में जबलपुर साधु मंडल के संत-महंतों की विशेष उपस्थिति रही, जिनमें रामजी शरण, प्रकाशानंद, रामेश्वरानंद गौ आश्रम नारायण दास, दिलीप दास, ताराचंद्र, सुमन दास, संगीता गिरी, मंडल के कोतवाल, रामदास, नगर सभा मंत्री संतोष शास्त्री संपर्क प्रमुख धर्माचार्य मुन्ना पांडे सहित संतजन शामिल रहें। कार्यक्रम में समिति पदाधिकारियों व गणमान्य नागरिकों की भी उपस्थिति रही, जिनमें अध्यक्ष सवितादास माताजी, उपाध्यक्ष मोहित तिवारी, सचिव पं. हरिशंकर तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेश महाराज, संयुक्त सचिव सरिता तिवारी, सदस्य विनोद कुमार दुबे, अभिषेक निगम, धर्मेन्द्र ताम्रकार, विधि सलाहकार एडवोकेट पं. श्याम तिवारी, बृजेन्द्र पाण्डेय, बद्री प्रसाद मिश्रा, पं. शिवराम मिश्रा, राजकुमार तिवारी, आर. के. द्विवेदी, अश्विनी कुमार द्विवेदी, योगेश सिंह राणा सहित क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहें, संत-महंतों एवं विद्वतजनों ने आयोजन की सराहना करते हुए महंत साध्वी सवितादास माताजी को शुभकामनाएं दीं तथा सनातन धर्म के लिए किए जा रहे उनके कार्यों की प्रशंसा की, अंत में श्रद्धालुओं को पूजन प्रसाद व भंडारे का वितरण किया गया।
