रांची में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच के लिए टिकटों का दर घोषित

रांची, 28 सितंबर (वार्ता) झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम रांची में भारत और वेस्टइंडीज के बीच आगामी 9 अक्टूबर को खेले जाने वाले दूसरे टी 20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए टिकटों के दर की घोषणा कर दी गई है।

जेएससीए से आज जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, टिकटों का दर अलग-अलग श्रेणियों के आधार पर 1600 रुपये से लेकर 18 हजार रुपये तक रखी गई है।

ईस्ट एवं वेस्ट हिल का एक टिकट 1,600 रुपये का है। विभिन्न विंग के टिकट 2,000 से 3,500 रुपये तक हैं। अमिताभ चौधरी पवेलियन का प्रीमियम टेरेस टिकट 4,500 रुपये और डोनर्स एन्क्लोजर का 4,000 रुपये है। वहीं हॉस्पिटैलिटी सुविधा वाले टिकट 8,000 से 15,000 रुपये तक हैं।

प्रेसिडेंट्स एन्क्लोजर का टिकट सबसे महंगा 18,000 रुपये है। एमएस धोनी पवेलियन के लग्जरी पार्लर का टिकट 10,000 रुपये निर्धारित किया गया है।

जेएससीए ने स्पष्ट किया है कि आम दर्शकों के लिए टिकट बिक्री और ऑनलाइन टिकट बिक्री से जुड़ी विस्तृत जानकारी अलग से जल्द जारी की जाएगी। यानी अभी टिकट खरीदने की प्रक्रिया, बिक्री की तारीख और ऑनलाइन बुकिंग से जुड़ी जानकारी की घोषणा नहीं की गई है।

 

 

You May Like