भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को उज्जैन के हामूखेड़ी स्थित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित हायर सेकेंडरी विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को श्रवण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके आत्मविश्वास, प्रतिभा और संकल्प की सराहना की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम समाज के हर वर्ग को सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा देता है। उन्होंने दिव्यांग विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राज्य सरकार की ओर से उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं विद्यालय का स्टाफ भी उपस्थित रहा।
