पीतांबरा पीठ दर्शन को पहुँचे बागेश्वर सरकार ने माँ से लिया आशीर्वाद

ग्वालियर: डबरा में चल रही हनुमान कथा के द्वितीय दिवस के विराम के पश्चात बागेश्वर महाराज दतिया स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ पीतांबरा पीठ पहुँचे। वहाँ उन्होंने माँ पीतांबरा के दर्शन कर विधिवत पूजन-अर्चन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

महाराजश्री ने मंदिर परिसर में स्थित संत समाधि, मनकामेश्वर महादेव एवं धूमावती माई के भी दर्शन कर श्रद्धापूर्वक प्रणाम किया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी ने उन्हें माँ के चरणों की पावन माला भेंट की। दर्शन के दौरान मंदिर के पुजारी एवं बटुक ब्राह्मण भी उपस्थित रहे।

Next Post

उप मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विजयवर्गीय ने किए नवग्रह शक्तिपीठ के दर्शन

Thu Feb 19 , 2026
ग्वालियर:नवग्रह शक्तिपीठ की स्थापना से अंचल में सुख समृद्धि आएगी। नवग्रह की स्थापना पुण्य का कार्य है, जिसे पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने किया है। यह बात प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के दर्शन करने के बाद आमजनों से कही। इस अवसर पर […]

You May Like