उप मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विजयवर्गीय ने किए नवग्रह शक्तिपीठ के दर्शन

ग्वालियर:नवग्रह शक्तिपीठ की स्थापना से अंचल में सुख समृद्धि आएगी। नवग्रह की स्थापना पुण्य का कार्य है, जिसे पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्र ने किया है। यह बात प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ के दर्शन करने के बाद आमजनों से कही।

इस अवसर पर उनके साथ नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेंमत खण्डेलवाल भी मौजूद थे डबरा में नवग्रह शक्तिपीठ की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। इस अवसर पर बागेश्वर धाम के महाराज श्री धीरेंद्र शास्त्री द्वारा रामकथा कही जा रही थी। नवग्रह शक्तिपीठ दर्शन के लिए पहुंचे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेंमत खण्डेलवाल ने भगवान की कथा सुनी। इसके साथ ही उन्होंने नवगह एवं मंदिर में स्थापित सभी देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की

Next Post

युवक के साथ मारपीट

Thu Feb 19 , 2026
इंदौर:माणिक बाग क्षेत्र में आपसी विवाद में आरोपी ने युवक के साथ मारपीट कर दी. जूनी इंदौर पुलिस के मुताबिक विवाद नूरी बिल्डिंग के पास गुलजार कॉलोनी में कल शाम को हुआ. फरियादी मोहम्मद रेहान पिता अब्दुल लतीफ अंसारी की रिपोर्ट पर आरोपी अदनान पिता इशान गनी के खिलाफ केस […]

You May Like