बनखेड़ी: समाज किसी भी व्यक्ति का नेतृत्व सहजता से स्वीकार नहीं करता, इसके लिए लोगों के बीच रहकर भलाई के कार्य करना आवश्यक होता है। सामुदायिक नेतृत्वकर्ता को प्रत्येक पंचायत स्तर पर सक्रिय होकर कार्य करना चाहिए तथा बिना पढ़ाई-लिखाई के आगे बढ़ना कठिन है, इसलिए शिक्षा अत्यंत जरूरी है। वितरित प्रयोगशाला ग्रामों में दिए गए असाइनमेंट समय पर पूर्ण करना भी आवश्यक है, जिनमें परामर्शदाता विद्यार्थियों की सहायता करेंगे।
ये बातें जिला समन्वयक पवन सहगल ने शासकीय महाविद्यालय बनखेड़ी के सभागार में संचालित बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू कक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहीं। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्रीमती सुखवती वर्मा ने भी मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में परामर्शदाता मकरन सिंह कुशवाहा, गोबिंद पटैल, श्रीमंत पटैल, रीतेश कुशवाहा सहित बीएसडब्ल्यू-एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
