भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी एवं विधायक सतीष उपाध्याय के बड़े भाई अवधेश उपाध्याय के दुःखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर वे नई दिल्ली स्थित उपाध्याय परिवार के निवास पहुंचे और दिवंगत अवधेश उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की।
हेमंत खण्डेलवाल ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।
