नालों पर सफाई मे बाधा बन रहें अतिक्रमण पर चला नपा का बुल्डोजर

भिण्ड। लहार नगर मे बारिश की वजह से हो रहे जल भराव से निजात के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कमर कस ली है। बारिश के भरे पानी को निकालने के लिए नगर पालिका लहार को लगातार मशक्कत करनी पड़ रही है। सफाई कर्मियों को नाले पर अस्थाई अतिक्रमण करने वाले लोगों द्वारा लगातार भगाया जा रहा था जिसके चलते आज सीएमओ नगर पालिका ज्योति सुनहरे एवं थाना प्रभारी लहार शिव सिंह यादव मौक़े पर पहुंचे और अतिक्रमणकारियों को समझाकर अतिक्रमण हटाया और सफाई ब्यबस्था को सुचारु रूप से शुरू कराया। जल्द ही पानी निकासी की व्यवस्था को सुदृढ़ कराया।

इन्होंने कहा…

हमारे द्वारा नगर पालिका लहार का जिस दिन चार्ज लिया, नगर मे सफाई को लेकर हाहाकार मचा हुआ था, जिसको मेने बात करके हल कराया. नगर मे निचली बस्तियों मे पानी भरा है जिसे निकालने के लिए आज प्रशासन की सहायता से नाला पर अस्थाई अतिक्रमण को हटाकर नाला साफ करने की प्रक्रिया शुरू की गयी है। जल्द ही पानी निकालकर लोगों को समस्या से निजात दिलाया जायेगा ।

*ज्योति सुनहरे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका लहार*

Next Post

नकली पेट्रोल और अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा

Mon Sep 7 , 2026
ग्वालियर। मोहना हाईवे पर महाकाल ढाबे के पास आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए नकली पेट्रोल और अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री से 2600 लीटर ओपी (इथेनॉल), 63 बल्क लीटर शराब, 20 ड्रम पेट्रोल और 18 ड्रम थिनर बरामद की है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like