नईसराय: दोस्तो के साथ गांव के तालाब में नहाने गए तीन नाबालिग बच्चों की मृत्यु डूबने से हो गई, यह घटना जिले के ग्राम अजलेश्वर गांव में घटी, जहां घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।जानकारी के अनुसार कल आधा दर्जन बच्चे गांव के तालाब में नहाने के लिए गए थे, जहां मरती के दौरान तीन बच्चे अचानक से गहराई में चले गए और वह एक एक कर डूब गए, इस दौरान साथ में नहा रहे अन्य बच्चों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। जिसके चलते मयंक रघुवंशी पुत्र अवधेश रघुवंशी उम्र 16 साल साल, ओम रघुवंशी पुत्र सतीश रघुवंशी उम्र 15 साल, देव रघुवंशी पुत्र राकेश रघुवंशी उम्र 14 साल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे अपने परिजनों की इकलौती संतान थे।
घरों के चिराग बुझते ही गांव में पसरा सन्नाटा
तालाब में नहाने के दौरान हुई बच्चों की मौत ने पूरे जिले को गमगीन कर दिया, तो वहीं जिन घरों के ये चिराग थे, उन घरों पर हालत काफी खराब हैं, क्योंकि बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। तो वहीं पूरे गांव में सनाटा पसर गया और गांव में मातम छा गया और हर किसी की आंखें नम नजर आई। वही सूचना मिलते ही एसडीएम त्रिलोचन गौड, तहसीलदार शंभू सिंह मीणा, नायब तहसीलदार अरुण सिंह गुर्जर भी गांव पहुंचे और परिजनों को ढाढस बंधाया।
अन्य दोस्तों ने दी घटना की जानकारीः
तालाब में नहाते समय तोनों बच्चे एक एक गहराई में डूबते गए, जिन्हें बचाने के लिए अन्य बच्चों ने प्रयास किया, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके। तो वहीं पास में नहा रहे नीरज, कृष्ण, रामू भारत ने उनको देखकर तुरंत उनके परिजनों को फोन लगा कर सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने बच्चों को खोजने का प्रयास किया। इसके साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची
पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से बच्चों के शवों को तालाब से बहर निकाला और पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पीएम उपरांत शव चच्चों के परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक तीनों बच्चों में किसी को भी तैरना नहीं आता था।
