बाघों का घर अपना मप्र, वन संपदा और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: सीएम डॉ यादव

भोपाल: मध्यप्रदेश को बाघों का घर बताते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार वन संपदा के संरक्षण और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि बाघों का घर अपना मध्यप्रदेश है और यहां की समृद्ध वन्य संपदा राज्य की पहचान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वन्यजीवों के संरक्षण के साथ-साथ प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य वन क्षेत्र को समृद्ध बनाना, जैव विविधता की रक्षा करना और ईको टूरिज्म के माध्यम से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि सामूहिक प्रयासों से मध्यप्रदेश वन्यजीव संरक्षण और प्राकृतिक पर्यटन के क्षेत्र में देश में अपनी अग्रणी पहचान को और मजबूत करेगा।

Next Post

रांची के पासपोर्ट ऑफिस को ईमेल से बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस की टीम

Fri Mar 6 , 2026
रांची, 06 मार्च (वार्ता) झारखंड की राजधानी रांची के सिविल कोर्ट और कलक्ट्रेट के बाद सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ने की धमकी मिली है, जिसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। रांची के रातू रोड के गैलेक्सिया मॉल में स्थित पासपोर्ट ऑफिस […]

You May Like

मनोरंजन