खुटार शासकीय विद्यालय में आया उत्तर पुस्तिका वितरण में लापरवाही का मामला

सिंगरौली: जिले के शासकीय हाई स्कूल खुटार में मंगलवार को कक्षा 12वीं का भौतिक विज्ञान की परीक्षा में तीन परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिका वितरण में अदला-बदली होने का मामला सामने आया है। जिसके चलते परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए 1 ही घंटे का समय बचा। दरअसल,शासकीय हाई स्कूल खुटार में कक्षा 12वीं की भौतिक विज्ञान की परीक्षा हो रही थी। जहां परीक्षार्थी जैसे पहले की परीक्षा में बैठते थे। रोल नंबर के आधार पर अपने-अपने टेबल पर बैठकर परीक्षा दे रहे थे।

परीक्षा शुरू होने के तकरीबन डेढ़ घंटे बाद तीन परीक्षार्थियों को गलत उत्तर पुस्तिका देने का मामला समझ में आया। इसके बाद स्कूल में हड़कम्प मच गया। आनन्-फानन में केंद्राध्यक्ष ने तीनों परीक्षार्थियों से उत्तर पुस्तिका लेते हुए उनके रोल नंबर की उत्तर पुस्तिका दी। लेकिन तब तक परीक्षा का डेढ़ घंटे का महत्वपूर्ण समय खत्म हो चुका था।

Next Post

नवागांव में सेल्समेन महीनों से ग्रामीण उपभोक्ताओं को नहीं दे रहा अनाज

Wed Mar 5 , 2025
झाबुआ: झाबुआ विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम नवागांव स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान से सेल्समेन द्वारा ग्राम नवागांव एवं बाटियाबर्डी के ग्रामीणों को राशन प्रदान नहीं किया जा रहा है। जिससे नाराज होकर दोनो गांव के ग्रामीणजन मंगलवार दोपहर कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचे। जहां कलेक्टर के नाम प्रभारी अपर कलेक्टर […]

You May Like