घर में कीटनाशक के छिड़काव के बाद निकली गैस, बच्चे की मौत, माता-पिता और बेटी गंभीर

ग्वालियर। शहर के पिंटो पार्क इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया. घर में कीटनाशक दवा छिड़कने के बाद निकली जहरीली गैस से एक ही परिवार के चार लोग बेहोश हो गए. हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और बहन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं. यह घटना ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पिंटो पार्क इलाके की है. सेनापति गार्डन के पास रहने वाले एक परिवार ने रात को घर में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया था. इससे जहरीली गैस फैल गई और माता-पिता समेत दो बच्चे बेहोश हो गए. जानकारी लगने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को बिरला अस्पताल पहुंचाया.

इस घटना में एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि माता-पिता और बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है. तीनों का बिरला अस्पताल में इलाज चल रहा है. इधर, गोला का मंदिर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घर से कीटनाशक की बोतल और अन्य सैंपल जब्त किए हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. हालात में सुधार पर पीड़ितों के बयान लिए जाएंगे इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. बच्चे का शव पीएम के लिए भेज दिया गया है.

Next Post

सिंधी समाज ने केंद्रीय गृहमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

Mon Nov 3 , 2025
रीवा। पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष सरदार प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में वरुण अवतार भगवान श्री झूलेलाल के प्रति विवादित व अभद्र टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने व ठेस पहुंचाने के साथ साथ सामाजिक सौहार्द बिगाडऩे का घृणित कार्य करने वाले छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित […]

You May Like