हॉकी संघ में हुए भ्रष्टाचार की जांच कराई जाएगी

इटारसी। मप्र जबलपुर से हॉकी नर्मदापुरम का कोई संबंध नहीं सिर्फ भ्रम फैलाया जा रहा है. इस संबंध में नये संगठन के पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर के साथ भ्रष्टाचार की जांच कराई जाएगी.उक्त बात विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा है कि हॉकी मध्यप्रदेश जबलपुर से हॉकी नर्मदापुरम का कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि संगठन के पूर्व सचिव कन्हैया गुरयानी को जबलपुर फेडरेशन ने हटा दिया है, नये कोच दीपसिंह ठाकुर खेल विभाग की ओर से नियुक्त किये गये हैं। विधायक ने कहा कि फीडर सेंटर में अब तक क्या हुआ, सरकार की ओर से मिलने वाली राशि कहां जाती थी, इसकी भी जांच करायी जाएगी।

विधायक डॉ. शर्मा ने एक चर्चा के दौरान कहा कि जो भ्रम पैदा किया जा रहा है, उस मिथक को तोडऩा जरूरी था। उन्होंने कहा कि यह उनका छटवा कार्यकाल है और 22 वर्ष से प्रदेश में भाजपा सरकार है, कभी हमने कोई ऐसा दखल नहीं दिया। लेकिन, अब खेल के मैदान में राजनीति लायी जाने लगी, भ्रष्टाचार और पक्षपात की दुर्गंध फैलने लगी तो हमने हस्तक्षेप किया, अब सारी जांच करायी जाएंगी। विधायक ने कहा कि हॉकी नर्मदापुरम अवैध संघ है, इसका हॉकी मध्यप्रदेश से कोई संबंध नहीं है, कोई भ्रम न पालें। आज हॉकी नर्मदापुरम के अध्यक्ष राजेन्द्र तोमर ने सोशल मीडिया पर हॉकी मप्र से संबद्धता का जो दावा किया है, वह झूठा है। उन्होंने बताया कि वसीम खान नामक खिलाड़ी ने उनके पास शिकायत की थी कि कम उम्र के बच्चों के आधार कार्ड बनाये और बड़े बच्चों को खिलाया गया है, इसकी जांच भी चल रही है। इस समय शिकायतकर्ता वसीम खान भी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि हॉकी आगे अच्छी चलेगी। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद एक अच्छी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पंकज चौरे ने नये संगठन के पदाधिकारियों की जानकारी दी। उन्होंने घोषणा की है कि अब अखिल भारतीय महात्मा गांधी हॉकी प्रतियोगिता नगर पालिका आयोजित करेगी और डीएचए का सहयोग रहेगा। हम सब मिलकर हॉकी को सर्वोच्च स्थान पर ले जाएंगे।

 

 

Next Post

VHP और बजरंग दल का अभ्यास वर्ग आयोजित

Tue Jul 8 , 2025
बनखेड़ी।बनखेड़ी के स्थानीय गार्डन में विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल का जिला अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ वर्ग में जिला के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया वर्ग में अधिकारी के रूप में केंद्रीय सह मंत्री अरुण नेटके,प्रांत सत्संग प्रमुख हरिओम शर्मा,प्रांत कोषाध्यक्ष विजय,विभाग संगठन मंत्री योगी जी,प्रांत सुरक्षा प्रमुख श्रीकांत पटेल विभाग मंत्री […]

You May Like