अवैध शराब पकड़वाने का बदला लेने प्रॉपर्टी डीलर पर हमला, घर में तोड़फोड़

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत रतननगर कॉलोनी में रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर को अवैध शराब को पुलिस से पकड़वाना भारी पड़ गया। बदला लेने के लिए शराब तस्कर ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक पर हमला करते हुए तोड़फोड़ कर दी। ‌10 हजार की रंगदारी भी मांगी।पुलिस के अनुसार रतननगर कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय अवनीत सिंह तलवार पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं, रविवार रात दीपेश तिवारी अपने साथी जतिन राजपूत उर्फ ‘बब्बा’ और एक अन्य युवक के साथ उनके घर पहुंचा।

आरोपियों ने अवनीत को आवाज देकर घर से बाहर बुलाया और दरवाजा खोलते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पूर्व में दीपेश तिवारी की उस शराब को पकड़वा दिया था जिसे शिवकुमार यादव कोल माइंस सुविधा मार्केट के पास अवैध रूप से बेच रहा था। आरोपियों ने हमला करते वक्त चिल्लाकर कहा कि तूने मेरी शराब पकड़वाई है, अब पैसे दे। आरोपियों ने अवनीत पर डंडों और हाथ-मुक्कों से ताबड़तोड़ हमला कर उसे घायल कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने अवनीत के घर में तोड़फोड़ की और जबरन 10 हजार रुपये की अड़ीबाजी की। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी दीपेश तिवारी, जतिन राजपूत और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Next Post

घरेलू सिलेंडरों का अवैध उपयोग करते पकड़ा गया हिस्ट्रीशीटर

Mon Mar 2 , 2026
जबलपुर: ग्वारीघाट पुलिस ने चंडी माई मंदिर के पास संचालित एक फूड स्टाल पर दबिश देकर न केवल सिलेंडर जब्त किए, बल्कि सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले हिस्ट्रीशीटर संचालक को भी गिरफ्तार किया।जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि चंडी माई मंदिर के बाजू में स्थित द फूड […]

You May Like

मनोरंजन