जबलपुर:बरगी बांध के जलग्रहण क्षेत्र में कल एवं रात्रि में हुई वर्षा के कारण बांध में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है। बांध की सुरक्षा एवं जल स्तर को नियंत्रित एवं स्थिर बनाए रखने की दृष्टि से जल निकासी बढ़ाई गई।
आज बरगी बांध के 9 जल द्वार औसतन 1.83 मीटर ऊंचाई तक खोलकर लगभग 2522 क्यूमेक जल माँ नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा है। इस जल निकासी के कारण माँ नर्मदा के घाटों पर वर्तमान जल स्तर से लगभग 6 से 8 फीट की वृद्धि होने की संभावना है।बांध में पानी की आवक के अनुसार जल निकासी की मात्रा को आवश्यकता के अनुरूप कभी भी घटाया अथवा बढ़ाया जा सकता है
