पंचांग 19 नवम्बर 2026:-
रा.मि. 28 संवत् 2083 कार्तिक शुक्ल दशमीं गुरूवासरे रात 2/30, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्रे रात 3/26, हर्षण योगे रातअंत 4/12, तैतिल करणे सू.उ. 6/38, सू.अ. 5/22, चन्द्रचार कुम्भ रात 9/14 से मीन, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0.
——————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 19 नवम्बर 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में वाहन का सुख मिलेगा. शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता के योग है. कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी. वर्ष के मध्य में दिनचर्या में व्यवधान आयेगा. पारिवारिक समस्या में व्यस्तता रहेगी. अधिकारी के कोप का सामना करना होगा. मन व्यथित रहेगा. वर्ष के अन्त में धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी. संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी, स्थिति सुधरेगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों की दिनचर्या में व्यवधान आयेगा. मन व्यथित रहेगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को वाहन का सुख मिलेगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को धार्मिक कार्यो में सफलता मिलेगी. संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी. सिंह राशि के व्यक्तियों का मन परेशान रह सकता है. अधिकारी से मतभेद बढेंगे. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को व्यवसायिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को शिक्षा आदि में लाभ होगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को पारिवारिक कार्यो में व्यस्तता रहेगी.
——————————————————-
आज का भविष्य- गुरूवार 19 नवम्बर 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक चंचल तथा मिलनसार होगा, नेतृत्व करने की क्षमता होगी, किसी तरह की उच्च शिक्षा का ज्ञाता होगा, नौकरी अच्छी रहेगी, आय के एक से अधिक साधन उपलब्ध होंगे, माता पिता का भक्त होगा.
——————————————————-
मेष- रोक टोक के चलते कार्यस्थल पर विवाद संभव है, माता पिता का सहयोग कामकाज में सहायक रहेगा, स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें.
वृषभ- व्यापारिक साझेदारी लाभदायी रहेगी, शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी, मनोवाछित सफलता मिलेगी, आगन्तुकों के आने से हर्ष होगा.
मिथुन- किसी सिफारिस से अटके काम आसानी से पूरेे होंगे, राजनैतिक क्षेत्र में प्रयास करने पर सफलता मिलेगी, उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा.
कर्क- नाराज चल रहे लोगों को मनाना मुश्किल होगा, नये लोगों के साथ संपर्क मेलजोल बढ़ेगा, आकस्मिक रूके कार्य बनेंगे, मान सम्मान प्राप्त होगा.
सिंह- सोचा कार्य किसी की मदद से पूरा होगा, आकस्मिक खर्च में वृद्धि होगी, अतिथि आगमन होगा, मनोरंजन आदि में खर्च होगा.
कन्या- कानूनी मामलों में व्यस्तता रहेगी, नियोजित कार्य में सफलता मिलेगी, मन में हर्ष रहेगा, नवीन उपहार आदि की प्राप्ति होगी.
तुला- ले देकर काम कराने की योजना सफल होगी, बैचारिक गतिरोध दूर होंगे, नवीन वस्त्राभूषण आदि की प्राप्ति होगी, साहसिक कार्यो में सफलता प्राप्त होगी.
वृश्चिक- कारोबारी यात्रा सफल होगी, श्रम एवं प्रयास करने पर अच्छी सफलता मिलेगी, लाभ प्र्राप्त होगा, अनावश्यक कार्यो में न उलझें.
धनु- आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे, जमकर जायजाद एवं सुख समृद्धि में वृद्धि होगी, लेखन अध्ययन के कार्यो में रूचि रहेगी, धार्मिक प्रवास का योग है.
मकर- वाणी दोष से विवाद पैदा हो सकता है, अत्याधिक भरोसा न करें, लेखन एवं अध्ययन के कार्यो में दिन अनुकूल रहेगा, सफलता प्राप्त होगी.
कुम्भ- युवाओं को अच्छी सफलता मिलेगी, कोर्ट कचहरी आदि के कार्यो में सफलता मिलेगी, व्यापार व्यवसाय में प्रगति होगी, लाभ में संतोष रहेगा.
मीन- नई जिम्मेदारी आने से परेशानी हो सकती है, गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें, अधिकारियों की अनुकूलता रहेगी, व्यर्थ के विवाद से बचें.
——————————————————-
व्यापार भविष्य:
कार्तिक शुक्ल दशमीं को पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के प्रभाव से गेहॅू, जौ, चना, बाजरा आदि में मंदी का रूख रहेगा, गुड़ खांड, शक्कर, कालीमिर्च, धनियां, अलसी, अरंडी, में नरमी रहेगी. भाग्यांक 9064 है.
——————————————————-
