पुतिन एपीईसी शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन पहुंचे

मॉस्को 18 नवंबर (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 33वें एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन के शेनझेन शहर पहुंचे।

यह बैठक 18-19 नवंबर को ”एशिया-प्रशांत समुदाय का निर्माण करना और साझा समृद्धि को बढ़ावा देना” थीम पर होगी।

इस शिखर सम्मेलन में एशिया-प्रशांत क्षेत्र की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेता क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग, व्यापार, नवाचार और सतत विकास पर चर्चा करेंगे।

श्री पुतिन के दौरे में द्विपक्षीय बैठकों के साथ-साथ चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक त्रिपक्षीय बैठक होने की भी उम्मीद है।

 

Next Post

भगवा यात्रा की तैयारी की प्रथम बैठक हुई संपन्न,12 जनवरी को होगी भगवा यात्रा

Wed Nov 18 , 2026
सीधी ।हिंदू रक्षा मंच जिला सीधी के द्वारा स्थानीय गोपाल दास मंदिर में 12 जनवरी को भगवा यात्रा की तैयारी को लेकर प्रथम बैठक आयोजित की गई। भगवा यात्रा की रूप रेखा को लेकर बैठक में शामिल हुए सभी हिंदू माताओं बहनों एवं हिंदू भाइयों के सुझाव और विचार भी […]

You May Like