
बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मधुबनी कला और पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी के कौशल को श्रद्धांजलि देने के लिए साड़ी पहनी है. दुलारी देवी 2021 में पद्म श्री पुरस्कार विजेता हैं. जब वित्त मंत्रीने मिथिला कला संस्थान में क्रेडिट आउटरीच गतिविधि के लिए मधुबनी का दौरा किया था तो उन्होंने दुलारी देवी से मुलाकात की और बिहार में मधुबनी कला पर सौहार्दपूर्ण विचारों का आदान-प्रदान किया. दुलारी देवी ने साड़ी पेश की थी और वित्त मंत्री से इसे बजट के दिन पहनने के लिए कहा था.
