तालाब मे डूबने से 02 नाबालिग बच्चीयों की मौत

बालाघाट। लालबर्रा थाने की ग्राम पंचायत बगदेही तालाब मे 2 बच्चियों की डूबकर मृत्यु हो गई।प्राप्त जानकारी अनुसार लालबर्रा तहसील अंतर्गत ग्राम बगदेही की 3 बच्चियां 9 अप्रैल करीब दोपहर 03 बजे के लगभग गांव में ही स्थित तालाब गई थी जहां तालाब किनारे गड्ढे में पैर फिसलने से प्रतिभा यादव उम्र 10 वर्ष एवं प्रिंसी यादव उम्र 12 वर्ष जिनकी गड्ढे में पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबकर मृत्यु हो गई जिसकी जानकारी साथ में ही मौजूद 5 वर्षीय बच्ची ने परिजन को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच स्थानीय मछुआरों – गोताखोरों की मदद से शव को बरामद किया।

Next Post

धार्मिक आस्था को मिलेगा भव्य स्वरूप, कालिका माता मंदिर लोक और विरुपाक्ष महादेव मंदिर का होगा कायाकल्प

Thu Apr 9 , 2026
रतलाम। जिले में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। कालिका माता मंदिर परिसर और बिलपांक स्थित विरुपाक्ष महादेव मंदिर को नए और भव्य स्वरूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप […]

You May Like