राइज़िंग स्टार्स एशिया कप में इंडिया ए की अगुवाई करेंगे तिलक

मुम्बई, 02 नवंबर (वार्ता) तिलक वर्मा कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक होने वाले राइजिंग स्टार्स एशिया कप में इंडिया ए दल की अगुवाई करेंगे जबकि रजत पाटीदार को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा न्यूजीलैंड में भारत के टी-20 दल का हिस्सा रहे अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव भी 15 सदस्यीय दल में शामिल हैं।

चयनकर्ताओं ने विकेटकीपर के रूप में दल में कुमार कुशाग्र और प्रभसिमरन सिंह को शामिल किया गया है। वहीं तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भी दल में शामिल किया गया है। राणा ने भारत के लिए इससे पहले जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर टी-20 मैच खेला था और सीरीज के तीसरे मुकाबले के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। हालांकि दोबारा चोटिल होने के चलते राणा अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज और एशियन गेम्स के दल से बाहर हो गए थे।

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में राणा को तेज़ गेंदबाज़ी में प्रिंस के अलावा अरशद ख़ान और सूर्यांश शेडगे का भी साथ मिलेगा जबकि स्पिन विभाग की बागडोर हर्ष दुबे, तनुष कोटियान और विप्रज निगम के हाथों में होगी।

इंडिया ए को ग्रुप बी में यूएई, नेपाल और पाकिस्तान ए के साथ शामिल किया गया है जबकि ग्रुप ए में बंगलादेश ए, श्रीलंका ए, अफग़ानिस्तान ए और हांगकांग शामिल हैं। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी जो कि 26 और 27 नवंबर को खेला जाएगा जबकि फाइनल मुकाबला रविवार 29 नवंबर को खेला जाएगा।

राइजिग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए का दल: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान।

 

 

Next Post

बैडमिंटन: कोरिया ओपन में एचएस प्रणय और तन्वी शर्मा करेंगे भारतीय चुनौती की अगुवाई

Mon Nov 2 , 2026
सियोल, 02 नवंबर (वार्ता) कई दिग्गज खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में अनुभवी एचएस प्रणय और उभरती हुई खिलाड़ी तन्वी शर्मा मंगलवार से शुरू होने वाले कोरिया ओपन 2026 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे। यह बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 टूर्नामेंट दक्षिण कोरिया के जिन्नम स्टेडियम में खेला जाएगा। विश्व चैंपियनशिप […]

You May Like