7 करोड़ के गबन का मास्टरमाइंड संदीप परिवार सहित गिरफ्तार

जबलपुर: ऑडिट विभाग में 7 करोड़ रुपए के गबन का मास्टरमाइंड बाबू संदीप शर्मा आखिरकार गिरफ्त में आ गया है। दो महीने से फरार चल रहे संदीप को बुधवार देर शाम ओमती पुलिस ने उसके पूरे परिवार के साथ धर दबोचा। पुलिस ने संदीप शर्मा के साथ उसकी पत्नी स्वाति शर्मा, मां पूनम शर्मा, सास मेनूका शर्मा और बहन श्वेता शर्मा को भी हिरासत में लिया है। संदीप शर्मा पर जबलपुर पुलिस ने 20 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

उसके खिलाफ मामला पहली बार फरवरी 2025 में विभागीय ऑडिट के दौरान सामने आया था, जिसमें 7 करोड़ से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया है कि संदीप ने कुछ फर्जी नामों के आधार पर हाईकोर्ट के आदेश तैयार किए, जो लोग कभी सरकारी नौकरी में ही नहीं थे। इन नामों पर लाखों रुपए का भुगतान करवाया गया।

Next Post

बाल श्रम रोकने के लिए समिति गठित

Thu May 22 , 2025
रीवा:मऊगंज जिले में बाल श्रम को रोकने के लिए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजय कुमार जैन की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है. यह समिति श्रमायुक्त के निर्देशों के अनुसार बालक और कुमार श्रम प्रतिशेध एवं विनियमन अधिनियम 1986 के प्रावधानों के तहत गठित की गई है. समिति […]

You May Like

Play sound