शाजापुर में हनुमान जी के प्रति अटूट श्रद्धा का अनोखा उदाहरण देखने को मिला

इंदिरा नगर के रहने वाले सूरज नाम के युवक ने दंडवत प्रणाम करते हुए मुरादपुरा हनुमान मंदिर तक की यात्रा की।

 

सूरज ने अपने घर से मंदिर तक लगभग 6 किलोमीटर की दूरी दंडवत प्रणाम करते हुए तय की। जब उनसे इस अनूठी भक्ति के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि उनका हनुमान जी से विशेष लगाव है।

 

उन्होंने कहा, “मेरे मन ने कहा कि हनुमान जी के दर्शन के लिए दंडवत प्रणाम करते हुए जाना है। इसलिए मैं अपने घर से इस तरह मंदिर तक जा रहा हूं।”

 

भारतीय संस्कृति में भक्ति का विशेष महत्व रहा है। इतिहास में मीरा, रसखान की कृष्ण भक्ति और तुलसीदास जी की राम भक्ति जैसे कई उदाहरण मिलते हैं। सूरज की यह अनूठी भक्ति भी इसी परंपरा का हिस्सा है।

Next Post

एक साल तक बिना प्रेस किए कपड़े पहनेंगे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह

Tue Mar 4 , 2025
ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रण लिया है कि वह अगले एक साल तक बिना प्रेस किए हुए कपड़े पहनेंगे, जिससे रोज आधा यूनिट बिजली बचेगी। उन्होंने कहा कि बेटी की शादी के दिन ही प्रेस किये कपड़े पहनूंगा। मंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को पीठ […]

You May Like