दिल्ली और पूर्व चैंपियन मुम्बई का डब्ल्यूपीएल फाइनल मैच शनिवार को

मुंबई, 14 मार्च (वार्ता) महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 के शनिवार को फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुम्बई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला होगा जहां दिल्ली कैपिटल्स पहली बार खिताब जीतने के लिए, वहीं पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस अपनी बादशाहत कायम के लिए दमखम के साथ मैदान में उतरेगी।

 

दिल्ली कैपिटल्स डब्लयूपीएल ने इस सीजन में अपना दबदबा बनाए रखा और अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए सीधे फाइनल में जगह बनाई है। मेग लैनिंग की अगुआई वाली टीम का पूरे टूर्नामेंट में प्रदर्शन शानदार रहा है, उसने इस सीजन में मुंबई के खिलाफ दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर उस पर मनोवैज्ञानिक दवाब बना रखा है।

 

वहीं हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने ग्रुप चरण में दूसरा स्थान हासिल किया और एलिमिनेटर में गुजरात जायंट्स पर 47 रनों की शानदार जीत के बाद फाइनल में प्रवेश किया। वह दिल्ली के खिलाफ अपनी पिछली हार का बदला लेकर अपना खिताब बचाने को उत्सुक हैं। मुंबई के लिए नट सायवर-ब्रंट टूर्नामेंट की सबसे बेहतरीन खिलाड़ी रही हैं, जिन्होंने नौ पारियों में 156 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 493 रन बनाए हैं, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं। हैली मैथ्यूज ने 126 के स्ट्राइक रेट से 304 रन बनाए हैं, जबकि कप्तान हरमनप्रीत ने 156.29 के स्ट्राइक रेट से 236 रन बनाकर महत्वपूर्ण फिनिशर की भूमिका निभाई है। मुंबई की गेंदबाजी की बात करे तो हैली मैथ्यूज ने टूर्नामेंट में 8.18 की इकॉनमी रेट से 16 विकेट लिए हैं। जबकि एमेलिया केर ने भी 8.00 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई है। सायवर-ब्रंट ने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया है उन्होंने 8.17 की इकॉनमी रेट से आठ विकेट लिए हैं।

 

दिल्ली की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 158 की शानदार स्ट्राइक रेट से आठ पारियों में 300 रन बनाए हैं। मेग लैनिंग ने 117 की स्ट्राइक रेट से 263 रन बनाए हैं। जेस जानसेन ने आखिरी क्रम में 155.68 की स्ट्राइक रेट से 137 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है। गेंदबाजी में जानसेन और शिखा पांडे 11-11 विकेट लेकर दिल्ली की अग्रणी विकेट लेने वाली गेंदबाज रही हैं, जबकि एनाबेल सदरलैंड और मैरिजान कप्प ने महत्वपूर्ण सहायक भूमिका निभाते हुए संयुक्त रूप से 14 विकेट लिए हैं।

 

ऐसा माना जा रहा है कि ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों विशेषकर पहली पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने में मददगार सावित होगी। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता जायेगा पिच से धीमी गति के गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। इस सीजन में इस स्थान पर खेले गए सभी तीन मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं, इसलिए यहां टॉस महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इन सब परिस्थितियों को देखते हुए एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है

Next Post

ईरान ने आर्मेनिया व अजरबैजान की शांति संधि की इच्छा का किया स्वागत

Fri Mar 14 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email तेहरान, 14 मार्च (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्रालय ने आर्मेनिया और अजरबैजान की शांति संधि करने की इच्छा का स्वागत किया। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकई ने शुक्रवार को कहा यह शांति स्थापित करने […]

You May Like

मनोरंजन