ईरान ने आर्मेनिया व अजरबैजान की शांति संधि की इच्छा का किया स्वागत

तेहरान, 14 मार्च (वार्ता) ईरान के विदेश मंत्रालय ने आर्मेनिया और अजरबैजान की शांति संधि करने की इच्छा का स्वागत किया।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकई ने शुक्रवार को कहा यह शांति स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इससे पहले गुरुवार को अर्मेनियाई विदेश मंत्रालय ने बाकू के साथ शांति संधि पर वार्ता पूरी होने की पुष्टि की और कहा कि दस्तावेज़ हस्ताक्षर के लिए तैयार है।

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रतिनिधि ने इस खबर का स्वागत किया है कि आर्मेनिया और अज़रबैजान के बीच दोनों देशों के बीच शांति समझौते के प्रावधानों पर सहमति बन गई है तथा इसे दक्षिण काकेशस में स्थायी शांति प्राप्त करने की दिशा में एक आवश्यक और महत्वपूर्ण कदम माना है।

Next Post

अमेरिका ने रूस के लिये तेल, गैस, बैंकिंग क्षेत्रों पर कड़े किये प्रतिबंध

Fri Mar 14 , 2025
वाशिंगटन, 14 मार्च (वार्ता) अमेरिका ने रूस के लिये तेल, गैस और बैंकिंग क्षेत्रों पर प्रतिबंधों को और कड़ा कर दिया है, इससे उसने अमेरिकी भुगतान प्रणालियों तक रूस की पहुंच सीमित कर दी है। सीबीसी न्यूज ने यह जानकारी दी। सीबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी वित्त विभाग […]

You May Like