मुंबई, 16 अक्टूबर (वार्ता) भोजपुरी गायिका प्रियंका सिंह का नया देवी गीत ‘सातो बहिना के बोलावले बानी’ म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है। इस गीत के वीडियो में अभिनेत्री स्वीटी सोनल अपने भक्तिमय अभिनय और नृत्य से दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।
मां भगवती के सातों स्वरूपों की महिमा पर आधारित इस गीत में भोजपुरी लोक संस्कृति, आस्था और भक्ति का संगम देखने को मिलता है। प्रियंका सिंह ने इसे अपनी मधुर आवाज दी है, जबकि स्वीटी सोनल पारंपरिक परिधान और भावपूर्ण अभिनय के जरिए भक्ति के रंग बिखेरती नजर आ रही हैं।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के प्रबंध निदेशक एवं निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि इस देवी गीत के माध्यम से मां भगवती के सातों स्वरूपों की महिमा के साथ भक्तों की श्रद्धा और समर्पण को दर्शाया गया है। प्रियंका सिंह की आवाज और स्वीटी सोनल के अभिनय ने गीत को खास बनाया है।
प्रियंका सिंह ने कहा कि माता रानी के भक्ति गीत गाना उनके लिए आध्यात्मिक अनुभव है। ‘सातो बहिना के बोलावले बानी’ गाते समय उन्होंने जिस आनंद और भक्ति को महसूस किया, वही भाव श्रोताओं तक पहुंचाने की कोशिश की है। उन्होंने वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स और पूरी टीम के प्रति आभार जताया।
स्वीटी सोनल ने कहा कि मां भगवती के पावन गीत का हिस्सा बनना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने इस अवसर के लिए रत्नाकर कुमार और पूरी टीम का धन्यवाद किया।
गीत के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं और संगीत छोटू रावत ने तैयार किया है। प्रोजेक्ट नवरत्न पांडेय ने संभाला है। वीडियो का निर्देशन आशीष पार्क ने किया है, जबकि छायांकन रवि राठौर, कोरियोग्राफी अशोक सम्राट और संपादन विक्की एस. राज ने किया है। डीआई का काम रोहित सिंह ने किया है। गीत के सभी अधिकार वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास हैं।
Next Post
दूसरों के प्रति व्यवहार से व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है: व्यंकटेश पांडे
Fri Oct 16 , 2026
मुंबई, 16 अक्टूबर (वार्ता) सोनी सब के पौराणिक धारावाहिक ‘हस्तिनापुर के वीर’ में राधेय की भूमिका निभा रहे व्यंकटेश पांडे का कहना है कि किसी व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ उसके दूसरों के साथ किए जाने वाले व्यवहार से जाना जा सकता है।धारावाहिक में युवा राजकुमारों के शुरुआती जीवन […]

You May Like
-
2 months ago
बहू ने रची थी चोरी की कहानी, घर के अंदर मिले जेवरात
-
2 years ago
बगीचे में मिला युवक का अधजला शव
