अल्काराज ने ‘एर्स्टे बैंक ओपन’ का वाइल्ड कार्ड किया स्वीकार

मैड्रिड, 16 अक्टूबर (वार्ता) स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज इस महीने के आखिर में वियना में होने वाले ‘एर्स्टे बैंक ओपन’ में हिस्सा लेंगे। उन्होंने इस इनडोर एटीपी 500 स्पर्धा के लिए वाइल्ड कार्ड स्वीकार कर लिया है। पीआईएफ एटीपी रैंकिंग में तीसरे नंबर के खिलाड़ी, अल्काराज 2021 के बाद पहली बार वियना लौट रहे हैं। उस समय 18 साल के अल्काराज ने अपने टूर्नामेंट डेब्यू में एंडी मरे को हराकर सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, जहां उन्हें अंततः चैंपियन बनने वाले अलेक्जेंडर ज्वेरेव से हार का सामना करना पड़ा था।

रोलेक्स शंघाई मास्टर्स के तीसरे राउंड से बाहर होने के बाद 23 वर्षीय अल्काराज का 2026 सीजन में रिकॉर्ड 33-5 है। वह सीजन के आखिर में होने वाले ‘निट्टो एटीपी फाइनल्स’ के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुके है।
2026 में अब तक ऑस्ट्रेलियन ओपन, दोहा और टोक्यो में खिताब जीत चुके अल्काराज, वियना में खिलाड़ियों के एक मजबूत समूह में शामिल हो रहे हैं। इस समूह में उनके साथी टॉप-10 खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिनमें अलेक्जेंडर ज़्वेरेव, डेनिल मेदवेदेव, फ्लेवियो कोबोली और एलेक्स डी मिनौर शामिल हैं। वियना स्टैडथेल में मेन-ड्रॉ के मुकाबले 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक खेले जाएंगे।

.....

Next Post

OBC आरक्षण पर घमासान, दामोदर यादव के नेतृत्व में शिवराज और कृष्णा गौर के बंगलों का घेराव

Fri Oct 16 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश में OBC आरक्षण के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। दामोदर यादव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने शिवराज सिंह चौहान और मंत्री कृष्णा गौर के बंगलों का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने OBC आरक्षण को लेकर अपनी मांगें उठाईं और सरकार से इस मुद्दे पर कार्रवाई की मांग […]

You May Like

Play sound