खंडहर क्वार्टर में चल रहा था अवैध शराब का ठिकाना, तीन तस्कर गिरफ्तार

बाड़ी:रायसेन जिले के बाड़ी थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को वारना कॉलोनी के खाली पड़े शासकीय क्वार्टरों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी राजेश तिवारी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां तीन आरोपी शराब की पेटियां गिनते मिले। तलाशी में छह पेटियों में रखे 300 क्वार्टर देशी शराब बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई गई है।

पूछताछ में आरोपी वैध लाइसेंस पेश नहीं कर सके। गिरफ्तार आरोपियों में अमित ठाकुर, शिवम भारद्वाज और तरशदीप सिंह शामिल हैं। पुलिस ने अमित ठाकुर के पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए। आरोपियों पर आबकारी एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Next Post

मगरमच्छ के हमले में युवक की मौत, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव

Sun May 24 , 2026
मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में चंबल नदी किनारे मगरमच्छ के हमले में एक युवक की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने करीब 14 घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद आज सुबह युवक का शव नदी से बरामद किया।पुलिस सूत्रों के अनुसार सरायछोला थाना क्षेत्र के ग्राम रिठोरा निवासी […]

You May Like