विंध्यनगर-जयंत रोड पर चला सघन जांच अभियान

सिंगरौली । सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से बुधवार 5 अगस्त को विंध्यनगर रोड एवं जयंत रोड पर जिला परिवहन विभाग ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। यह कार्रवाई जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के नेतृत्व एवं प्रत्यक्ष निगरानी में की गई।

अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक एवं निजी वाहनों के दस्तावेज, परमिट, फिटनेस, टैक्स, बीमा तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई। जांच में परिवहन नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 5 वाहनों को जप्त किया गया, जबकि 6 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 47 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जिला परिवहन अधिकारी ने सभी वाहन चालकों से वैध दस्तावेज साथ रखने, निर्धारित नियमों का पालन करने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

००००००

 

००००००

Next Post

नाबालिक के साथ गैंग रेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Wed Aug 5 , 2026
सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को सरई पुलिस ने घटना सूचना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वहीं गैंग रेप के बाद किशोरी की तबियत बिगड़ी और आरोपियों ने आनन-फानन में अस्पताल सरई […]

You May Like