नाबालिक के साथ गैंग रेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को सरई पुलिस ने घटना सूचना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वहीं गैंग रेप के बाद किशोरी की तबियत बिगड़ी और आरोपियों ने आनन-फानन में अस्पताल सरई छोड़कर भाग खड़े हुये। दोनों आरोपी मुरैना जिले के हैं।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरई क्षेत्र के एक 13 वर्षीय बालिका 28 जुलाई की शाम 7 बजे सरकारी अस्पताल के सामने अकेले बैठी थी, तभी रेलवे कंपनी में कार्य करने वाले दो युवक लड़के आए और बहला-फुसलाकर सुनसान ले जाने की कोशिस करने लगे। किशोरी ने मना किया तो आरोपियों ने किशोरी को जबरजस्ती ले जाकर पूरी रात नदी के किनारे धमका कर गैंग रेप करते रहे। घटना के दूसरे दिन सुबह किशोरी को अस्पताल छोड़ कर भाग गये। किसी तरह किशोरी घर आई और घटना की आपबीती बताई। अस्वस्त होने के कारण घटना की रिपोर्ट 2 जुलाई को थाना सरई में दर्ज कराई गई। हालांकि इस दौरान किशोरी को आरोपियों के नाम नही पता था। पुलिस के खोजबीन के बाद आरोपी जावेद शाह पिता मुनीर शाह उम्र 38 वर्ष निवासी संजयनगर जौरा थाना जौरा एवं सोनू उर्फ सेरा खान पिता असलम खान उम्र 24 वर्ष निवासी एन्सीसी ग्राउण्ड के पास अम्बा, जिला मुरैना के रूप में पहचान हुई। फरियादिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 137(2),87,65(1)64(2)(एम), 70 (2) बीएनएस एवं 5जी/6,5एल/6,4 (2)पाक्सो एक्ट तथा 3(2) (व्ही), 3(2) (व्ही-ए), 3(1)(डब्ल्यू)(आई),3(1)(डब्ल्यू)(आईआई) एससी एसटी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया ।

चार दिनों तक चली सौदेबाजी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना के दूसरे दिन बाद ही पुलिस को जानकारी हो गई थी। किंतु दलाल सक्रिय हो गये थे, लेकिन गैंगेरेप जैसे गंभीर मामले में सौदेबाजी शुरू कर दी गई। पीड़ित किशोरी की मॉ ने भी इस तरह का बयान भी दी है, जहां सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है। पीड़िता के मॉ ने कहा कि पहले पुलिस एवं दलाल मिल कर समझौता करा रहे थे, लेकिन हमारा परिवार इस समझौता से सहमत नही थे, बल्कि कार्रवाई पर अड़े हुये थे। पीड़िता की मॉ के बातों में कितना दम है, यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा और दखल देने वाले पुलिस कर्मी कौन थे यह भी जांच का विषय है।

Next Post

बारिश नहीं हुई... फिर भी उखड़ गईं भोपाल की सड़कें! 

Wed Aug 5 , 2026
भोपाल। भोपाल में इस बार मानसून अब तक सुस्त है… तेज़ बारिश भी नहीं हुई… लेकिन राजधानी की सड़कें देखकर ऐसा लगता है जैसे कई दौर की मूसलाधार बारिश हो चुकी हो। शहर की कई प्रमुख सड़कें उखड़ चुकी हैं… कहीं मुरम और गिट्टी सड़क पर बिखरी है… तो कहीं […]

You May Like