नयी दिल्ली, 09 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल का औसत भाव टूट गया। गेहूं और चीनी में तेजी का रुख रहा जबकि दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़ देखी गयी। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 89 रुपये गिरकर 3,761 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं छह रुपये महंगा हुआ और 2,785 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटा भी 33 रुपये चढ़ गया।
दाल-दलहनों में उड़द दाल को छोड़कर अन्य में गिरावट रही। उड़द दाल 27 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। तुअर दाल की कीमत 53 रुपये और मसूर दाल की 32 रुपये टूट गयी। चना दाल 12 रुपये और मूंग दाल 10 रुपये सस्ती हो गयी।
स्थानीय बाजारों में सरसों तेल 20 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया जबकि दूसरे तेलों में बढ़त देखी गयी। मूंगफली तेल 96 रुपये महंगा हुआ। पाम ऑयल और सोया तेल के दाम 51-51 रुपये बढ़ गये। सूरजमुखी तेल 31 रुपये और वनस्पति 13 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव तीन रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। चीनी भी 21 रुपये महंगी हुई।

