जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने किया स्व. हाकिम सिंह की पुस्तक बोध कर्तव्यबोध में चिंतन की दशा का विमोचन

ग्वालियर। श्री चित्रकूट तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी श्री रामभद्राचार्य महाराज द्वारा आज ग्वालियर में कैलाशवासी हाकिम सिंह तोमर द्वारा रचित पुस्तक “बोध : कर्तव्यबोध में चिंतन की दिशा” का विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपने समस्त परिवार सहित उपस्थित संत-महात्माओं का वंदन अभिनंदन किया।

पुस्तक का विमोचन करते हुए महाराज श्री रामभद्राचार्य ने कहा कि यह कृति केवल एक साहित्यिक रचना नहीं, बल्कि कर्तव्य, संस्कार और जीवन मूल्यों का जीवंत दस्तावेज है। यह पुस्तक समाज को चिंतन की सही दिशा देने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। हाकिम सिंह तोमर की यह रचना उनकी वैचारिक गहराई, जीवनानुभव और सृजनशील प्रतिभा का सशक्त प्रमाण है। इस अवसर पर श्री 108 रामदास महाराज दंदरोआ सरकार सहित अनेक संत-महात्मा, विद्वानजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भावुक संबोधन में कहा कि

मेरे पिताश्री हाकिम सिंह तोमर का संपूर्ण जीवन कर्तव्य, अनुशासन, संघर्ष और संस्कारों को समर्पित रहा है। बोध पुस्तक उनके जीवन मूल्यों का सजीव प्रतिबिंब है, जो समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करेगी। प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि स्वर्गीय हाकिम सिंह का जन्म एक साधारण किसान परिवार में हुआ। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी दृढ़ लगन, अथक परिश्रम और तपस्या ने उन्हें जीवन की ऊँचाइयों तक पहुँचाया। उनके द्वारा स्थापित मूल्य और संस्कारों के कारण आज उनका परिवार समाज के समक्ष सम्मान के साथ खड़ा है। उनके जीवन का मूल मंत्र सदैव यही रहा,

“मेहनत करो, जी-तोड़ मेहनत करो। हर शौक से मुँह मोड़कर मेहनत करो। जो चाहोगे, मिल जाएगा।” स्वर्गीय हाकिम सिंह जी का चयन मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से हुआ, उन्होंने रोजगार अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएँ दीं। पुस्तक विमोचन से पहले स्वामी रामभद्राचार्य ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह के निज निवास पर आशीर्वाद देने पधारे।

Next Post

तीन करोड़ की रिश्वत मांगने वाले कलेक्टर हटे, साकेत मालवीय को अशोकनगर की कमान

Wed Jan 21 , 2026
भोपाल। तीन करोड़ रुपये की कथित रिश्वत मांगने के गंभीर आरोपों के बीच आखिरकार अशोक नगर के कलेक्टर को हटना पड़ा है। लंबे समय से चर्चाओं में रहे कलेक्टर को हटाकर सरकार ने संकेत दे दिया है कि भ्रष्टाचार के आरोपों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। चुनाव आयोग की अनुमति […]

You May Like