बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर का दबदबा, फिल्म को रिलीज हुए 75 दिन पूरे

मुंबई, 17 फरवरी (वार्ता) बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने के बाद फिल्म धुरंधर ने आज (17 फ़रवरी 2026) को अपने 75 दिन पूरे कर लिए हैं। 05 दिसंबर 2025 को रिलीज़ हुई इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। जियो स्टूडियोज़ और बी62 स्टूडियोज़ के बैनर तले बनी इस फिल्म ने देश और विदेश में शानदार कमाई की है।मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ और दर्शकों के लगातार समर्थन के चलते फिल्म ने लंबे समय तक सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए रखी।

ओटीटी पर रिलीज़ होने के बाद भी फिल्म को थिएटर्स में अच्छा रिस्पॉन्स मिलता रहा, चाहे मेट्रो शहर हों या छोटे कस्बे।नयी रिलीज़ के बावजूद धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूती साबित की है और यह फिल्म अब एक मॉडर्न कल्ट बन चुकी है, जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे। फिलहाल जहां धुरंधर सिनेमाघरों में अपना सफ़र जारी रखे हुए है, वहीं इसके अगले भाग धुरंधर: द रिवेंज को लेकर दर्शकों में ज़बरदस्त उत्साह है। फैंस बड़े पर्दे पर इस कहानी के अगले चैप्टर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

Next Post

विजय चौहान और प्रियंका सिंह का रोमांटिक होली धमाका ‘नीक लागे रंगवा’ रिलीज़

Tue Feb 17 , 2026
मुंबई, 17 फरवरी (वार्ता) विजय चौहान और प्रियंका सिंह का रोमांटिक होली धमाका ‘नीक लागे रंगवा’ रिलीज़ हो गया है। मुंबई: होली का त्योहार भले ही अभी कुछ दिन दूर हो, लेकिन रंगों और उमंग का माहौल अभी से बनना शुरू हो गया है. इसी उत्साह को और बढ़ाने के […]

You May Like