एम्वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (वार्ता) स्वास्थ्य एवं आरोग्य उत्पाद बेचने वाली कंपनी एम्वे इंडिया ने अपने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रीशन मल्टी-डिफेंस यूवी प्रोटेक्ट बाजार में उतारने की घोषणा की है। कंपनी ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि न्यूट्रीलाइट से प्राप्त वनस्पति तत्वों से भरपूर यह नया स्किनकेयर उत्पाद आधुनिक जीवनशैली में त्वचा को विभिन्न पर्यावरणीय प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह कंपनी के आर्टिस्ट्री स्किन न्यूट्रीशन रेंज का विस्तार है। कंपनी का दावा है कि इस श्रृंखला में प्राकृतिक तत्वों और आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक का संतुलित मेल है, जिससे त्वचा को स्वस्थ बनाये रखने में मदद मिलती है।

एम्वे इंडिया के प्रबंध निदेशक रजनीश चोपड़ा ने कहा कि देश का स्किनकेयर बाजार तेजी से बदल रहा है और उपभोक्ता अब ऐसे उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिनमें इस्तेमाल होने वाले तत्वों की स्पष्ट जानकारी हो और जिनकी प्रभावशीलता वैज्ञानिक शोध पर आधारित हो। प्राकृतिक और पौधों से प्राप्त तत्वों वाले स्किनकेयर उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। उपभोक्ता अब अपनी सुंदरता और संपूर्ण स्वास्थ्य दोनों को ध्यान में रखकर उत्पादों का चयन कर रहे हैं।

कंपनी का दावा है कि यह यूवीए और यूवीबी किरणों से सुरक्षा देता है। इसके अलावा यह ब्लू लाइट, इन्फ्रारेड लाइट और फ्री रेडिकल्स जैसे बाहरी प्रभावों से भी त्वचा की रक्षा करने में मदद करता है।
इसके फॉर्मूले में जिंक ऑक्साइड और टाइटेनियम डाइऑक्साइड जैसे मिनरल सनस्क्रीन तत्वों के साथ अनार का अर्क, क्राइसेंथेमम मोरिफोलियम फ्लावर एक्सट्रैक्ट और कार्नोसिन शामिल हैं। ये तत्व त्वचा को प्रदूषण और अन्य पर्यावरणीय प्रभावों से बचाने के साथ उसे आराम पहुंचाने में भी मदद करते हैं।

.....

Next Post

29 टन चने की खेप में 15 टन की हेराफेरी, वजन छिपाने ट्रक में भर दिए पत्थर

Tue Jul 14 , 2026
इंदौर. हरदा से इंदौर भेजी गई चने की खेप में बड़े पैमाने पर हेराफेरी का मामला सामने आया है. ट्रक में लदे 29 टन चने में से करीब 15 टन रास्ते में गायब मिला. कमी छिपाने के लिए आरोपियों ने ट्रक में पत्थर और पानी की केन रखकर वजन बराबर […]

You May Like