प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व में सुशासन के 12 साल पूरे मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दी बधाई, लिखा भावनात्मक पत्र

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में सुशासन के गौरवशाली 12 साल पूरे हो गए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को भावनात्मक पत्र लिखकर इस विशेष उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण, अधोसंरचनात्मक विकास तथा देश के हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश को मिले अभूतपूर्व सहयोग के लिए उनका हार्दिक आभार भी व्यक्त किया है। पत्र में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्र के नव निर्माण एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रधानमंत्री श्री मोदी का अद्वितीय योगदान अभिनंदनीय है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सभी के लिए यह सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सुशासन से पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने गांव, गरीब और किसान कल्याण को प्राथमिकता देते हुए लोकतंत्र को भी गौरवान्वित किया है।

Next Post

दिनेश जैन ने सिंधिया को जनसमस्याओं से अवगत करा लिया मार्गदर्शन

Wed Jun 10 , 2026
ग्वालियर। वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश जैन ने आज दिल्ली स्थित संचार मंत्रालय में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट कर ग्वालियर क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। भेंट के दौरान ग्वालियर की प्रमुख जनसमस्याओं, क्षेत्रीय विकास कार्यों तथा आमजन से संबंधित विभिन्न […]

You May Like