दिनेश जैन ने सिंधिया को जनसमस्याओं से अवगत करा लिया मार्गदर्शन

ग्वालियर। वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश जैन ने आज दिल्ली स्थित संचार मंत्रालय में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट कर ग्वालियर क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। भेंट के दौरान ग्वालियर की प्रमुख जनसमस्याओं, क्षेत्रीय विकास कार्यों तथा आमजन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों से सिंधिया को अवगत कराया गया। इस अवसर पर अनेक विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई, साथ ही उनके मार्गदर्शन एवं आवश्यक स्वीकृति प्राप्त हुई। सिंधिया ने क्षेत्र के विकास, जनकल्याण एवं आमजन की समस्याओं के निराकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर दिनेश जैन, ग्वालियर एवं सतीश विश्वकर्मा, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भाजपा भोपाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Next Post

मनी लांड्रिंग मामला: आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा की जमानत पर फैसला सुरक्षित

Wed Jun 10 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस विशाल मिश्रा की एकलपीठ ने बहुचर्चित आरटीओ भ्रष्टाचार व मनी लान्ड्रिंग मामले के आरोपी पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की 60 दिन की अस्थायी जमानत अर्जी पर अपना आदेश सुरक्षित कर लिया है। न्यायालय ने बुधवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उक्त निर्देश […]

You May Like