कोई मिला बिना परमिट, तो कहीं मिले ओवरलोड वाहन

जबलपुर: परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को अधिक सुदृढ़ बनाने और मोटरयान अधिनियम का पालन सुनिश्चित करने के लिये लगातार वाहनों की चेकिंग जारी है। जिसमें दूसरे दिन भी 22 वाहनों पर शिकंजा कसते हुए 21 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है। आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी से मिली जानकारी के अनुसार अभियान के दूसरे दिन भी जिले में वाहनों की चेकिंग की है, जिसमें मुख्य रूप से बिना परमिट बसें, वाहनों में अग्निश्मन सिस्टम न लगे होने, वाहन में फस्टटेड किट उपलब्ध न होने, रेट्रो रिफलेक्टिव नहीं लगे होने पर संबंधित वाहनों के विरूद्ध कार्रवाई की गई।
इन वाहनों में मिली कमियां
आरटीओ जितेंद्र रघुवंशी के अनुसार बिना परमिट की एक बस पर कार्यवाही की गई। इसके साथ ही क्षमता से अधिक बैठी सवारी वाले 4 वाहनों से 4000 रुपए, बिना सीटबेल्ट लगाए 4 वाहन चालकों से 2000 रुपए, चालक द्वारा वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने पर चालान 1 वाहन से 3000 रुपए, प्राथमिक चिकित्सा के बिना मिले 5 वाहनों से 2500 रुपए, अग्निशमन यंत्र के बिना मिले 4 वाहनों से 2000 रुपए, वीएलटीडी/पैनिक बटन के बिना मिले 3 वाहनों से 1500 रुपए, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप के बिना मिले 2 वाहनों से 1000 रूपये, बिना वर्दी मिले चालक के 5 वाहनों से 2500 रुपए, बिना नेमप्लेट मिले चालक के 4 वाहनों से 2000 रुपए, बिना एचएसआरपी के 1 वाहन पर 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

Next Post

पुरानी छावनी में नकाबपोश बदमाशों ने युवक को गोली मारी

Wed Sep 24 , 2025
ग्वालियर: पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है एवं घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email […]

You May Like