स्वच्छता अभियान में कर रहे जागरुक सेवा पखवाड़ा में नपा द्वारा साफ-सफाई अभियान

ब्यावरा। स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत नगर पालिका द्वारा तैयार कार्य योजनानुसार नगर के विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन साफ-सफाई कार्य कराया जाकर स्वच्छता संबंधी गतिविधियां कराई गई.

बुधवार को नगर पालिका के स्वच्छता अमले द्वारा कार्य योजनानुसार स्थानीय सिविल अस्पताल रोड पर मां चामुंडा माता सेवा समिति के झांकी पांडाल में पॉलिथिन का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी तथा पॉलिथिन का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई गई .

निकाय द्वारा नगर के मुख्य मार्गो से स्वच्छता की वाहन रैली निकाली गई तथा नगर के मुख्य पीपल चौराहे पर आमजन को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई. मुख्य नगर पालिका अधिकारी इकरार अहमद के अनुसार स्वच्छता सेवा पखवाड़ा की कार्य योजनानुसार स्वच्छता कार्य नगर में सतत जारी रहेगा.

 

Next Post

चौपाल में विधायक राय ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

Thu Oct 2 , 2025
सीहोर. चौपाल लगाकर विधायक सुदेश राय ने नागरिकों की समस्याओं को सुना और समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को कॉल कर निर्देशित किया. विधायक कार्यालय के बाहर जनसुनवाई आयोजित की गई. जिसमें विधायक सुदेश राय द्वारा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों से आने वाले नागरिकों की समस्याओं को […]

You May Like