केरल की लड़कियों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

पुणे, 31 अक्टूबर (वार्ता) सुभद्रा जयकुमार (17), ब्रिसा बिनु (12) और अक्षरा के (10) ने शानदार खेल दिखाते हुए लगातार बास्केट किए जिसकी बदौलत केरल की लड़कियों ने मध्य प्रदेश को 71-50 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही उन्होंने अपने सभी लीग राउंड मैच जीत लिए हैं और पुणे में चल रही ‘सीएम चषक’ 41वीं यूथ नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

अंडर-16 भारतीय टीमों के चयन के लिए आयोजित यह आठ दिवसीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप, बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में महाराष्ट्र राज्य बास्केटबॉल संघ द्वारा कराई जा रही है।

जहां केरल की लड़कियों ने अपना अजेय रिकॉर्ड कायम रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, वहीं उनकी लड़कों की टीम को मध्य प्रदेश के खिलाफ 45-83 से हार का सामना करना पड़ा।

लोअर पूल के क्वालीफाइंग नॉकआउट मैचों में, चंडीगढ़ और हरियाणा की लड़कियों की टीमों ने आसान जीत दर्ज करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। लड़कों के वर्ग के क्वालीफाइंग नॉकआउट मैचों में, चंडीगढ़ की टीम ने यशेंद्र (22) और मुकुंद खोईवाल (20) के बेहतरीन संयुक्त प्रदर्शन की बदौलत कर्नाटक को 87-53 से हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। एक रोमांचक नॉकआउट मुकाबले में, उत्तराखंड ने छत्तीसगढ़ को 67-63 से हराकर अंतिम 16 में अपनी जगह पक्की कर ली। उत्तराखंड के पक्ष में क्वार्टर-दर-क्वार्टर स्कोर इस प्रकार रहे: 20-9, 13-17, 10-16, 24-21।

 

 

 

Next Post

एटक का 106वाँ स्थापना दिवस ककरी में मना  

Sat Oct 31 , 2026
शक्तिनगर। ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस एटक के 106वें स्थापना दिवस पर आज शनिवार को एनसीएल के ककरी क्षेत्र में विविध कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह, गरिमा एवं श्रमिक एकता के वातावरण में किया गया। प्रात: 7 बजे ककरी आवासीय परिसर में सद्भावना रैली निकाली गई तथा ध्वजारोहण के माध्यम से […]

You May Like