करंट लगने से किसान की मौत 

जबलपुर। बेलखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम गुन्दरई में करंट लगने से किसान की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि बान सिंह लोधी 40 वर्ष निवासी ग्राम गुन्दरई ने सूचना दी कि वह खेती किसानी करता है ग्राम गुन्दरई में उसके खेत के बाजू में उसके मौसा शम्भू लोधी 55 वर्ष का खेत है सुबह लगभग 11-30 बजे खेत में था तथा सम्भू मौसिया अपने खेत में पानी की लाईन पलट रहे थे लाईन पलटने के लिये एल्युमीनियम का पानी पाईप लाईन उठाया तो पाईप धोखे से ऊपर खिंची बिजली के तार से लग गया जिससे मौसिया को करंट लग गया मोसिया को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गये जहां डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया।

Next Post

महामंडलेश्वर स्वामी विष्णु गिरीजी बापू के नगर आगमन पर होगा ऐतिहासिक स्वागत

Mon Feb 3 , 2025
6 फरवरी को भीकनगांव में भव्य शोभायात्रा और अभिनंदन समारोह   भीकनगांव। निमाड़ क्षेत्र के भक्तों के लिए हर्ष और गौरव का पल आ गया है। ॐ शक्ति सेवा धाम आश्रम शक्ति पीठ मारुगढ़ (खरगोन) के पूज्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी विष्णु गिरीजी बापू 6 फरवरी को भीकनगांव पधार […]

You May Like