उल्लासपूर्वक मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

नरसिंहपुर। जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित किया गया। प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

ध्वजारोहण के उपरांत मंत्री प्रहलाद पटेल ने कलेक्टर रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के साथ परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां प्रस्तुत की गईं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने देखा। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी, पुलिस बल, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

जिले में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ

Sat Aug 15 , 2026
बालाघाट, आज 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस की 80 वीं वर्षगांठ बालाघाट जिले में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनायी गई। जिला मुख्यालय बालाघाट में मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्‍टर श्री कुमार सत्‍यम ने ध्‍वजारोहण किया और परेड की […]

You May Like